
बीकानेर। स्वर्गीय घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप के पांचवें दिन स्थानीय किशन गार्डन में तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि पहले मैच में ज्ञान गोस्वामी की कप्तानी वाली पत्रकार इलेवन का मुकाबला आयोजक टीम से हुआ। पत्रकार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयोजक टीम ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। हार के बावजूद पत्रकार इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पत्रकार इलेवन टीम में अनिल रावत, सुमित व्यास, राजा जोशी, राजा ओझा, शंकर सारस्वत, अनुराग हर्ष और गिरीश श्रीमाली शामिल रहे। इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नॉट आउट और धुरंधर टीमों के बीच खेला गया। नॉट आउट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए। जवाब में धुरंधर टीम ने लक्ष्य हासिल कर मैच जीतते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, अधिवक्ता अजय व्यास उपस्थित रहे।












