TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में सीएमई सम्पन्न, संक्रमण नियंत्रण, डेंगू और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

On: July 2, 2026 2:25 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में सीएमई सम्पन्न, संक्रमण नियंत्रण, डेंगू और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

बीकानेर,सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, के ई-क्लास रूम में बुधवार को सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया। सीएमई के दौरान माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर **डॉ. तरुण स्वामी** ने ऑपरेशन थिएटर एवं आईसीयू में संक्रमण नियंत्रण की प्रभावी प्रक्रियाओं पर व्याख्यान देते हुए अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया। जनरल मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य **डॉ. प्रशांत बेनीवाल** ने डेंगू बुखार, उसके बढ़ते मामलों, जटिलताओं तथा समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं पीएसएम विभाग के सहायक आचार्य **डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह** ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान देते हुए चिकित्सा अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। अंत में चिकित्सकों ने ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को ज्ञानवर्धक एवं व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने वाला बताते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें