TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, ई-मित्र संचालक की दर्दनाक मौत

On: July 15, 2026 6:30 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-मित्र संचालक की मौत हो गई। हादसा मलकीसर और मोखमपुरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार नाथवाना निवासी ओमप्रकाश कूकना (पुत्र मनीराम कूकना) अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे तक घुस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस, टोल प्लाजा की टीम और टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे ओमप्रकाश को बाहर निकालकर तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल महाजन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें