TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में ACB की बड़ी कार्रवाई: पावरग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: July 15, 2026 1:10 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि बीकानेर एसयू चौकी को शिकायत मिली थी कि परिवादी की फर्म द्वारा बिजली लाइन बिछाने के लिए किए जा रहे फाउंडेशन एवं अर्थिंग कार्य को बिना बाधा जारी रखने के बदले आरोपी अधिकारी एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत की राशि 90 हजार रुपये तय हुई। इसके बाद उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार व उनकी टीम ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर दें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें