बीकानेर। बीकानेर से लूणकरणसर की ओर जा रही जयपुर-सूरतगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार को लूणकरणसर थाना क्षेत्र के सुरनाणा गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुरनाणा निवासी तेजाराम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब जयपुर-सूरतगढ़ पैसेंजर ट्रेन बीकानेर की ओर से लूणकरणसर की तरफ आ रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से तेजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को लूणकरणसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








