TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल; तेज रफ्तार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

On: July 31, 2026 5:51 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के भामटसर गांव में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जयसिंहदेसर मगरा निवासी दिनेश कुमार (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 जुलाई को उसका भाई विकास और अभिषेक बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक आरजे-21 पीएस-7874 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विकास और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। वहीं, घायल अभिषेक का उपचार जारी है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें