बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक अपनी मोटरसाइकिल सहित रेलवे लाइन के किनारे रास्ते पर गिरा हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मोलनिया निवासी जेठाराम पुत्र परताराम जाट ने जामसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई मदन गोपाल (25) पुत्र शिशपाल मेघवाल निवासी कारा, 29 जुलाई को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान मदन गोपाल रेलवे लाइन के पास रास्ते पर अपनी मोटरसाइकिल सहित गिरा हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया तथा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल जामसर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर युवक की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन पड़ताल कर रही है।
बीकानेर: रेलवे लाइन के पास मिला 25 वर्षीय युवक का शव, बाइक सहित पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस






