TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

श्रीडूंगरगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेल के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

On: July 31, 2026 8:12 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेल के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र नौसरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर एक युवक के खिलाफ बयान दिलवाने का दबाव बनाया और ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ जबरदस्ती की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र नौसरिया, जो श्रीडूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए। मामले की आगे की जांच जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें