TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

एमडी खरीदने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला, पैर तोड़ा, मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप

On: August 11, 2026 8:29 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के जेगला गोगलियान गांव में एमडी खरीदने से इनकार करने पर एक युवक के साथ मारपीट, चाकू से हमला करने और पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना 8 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को दी रिपोर्ट में राजकुमार पुत्र मांगीलाल विश्नोई, निवासी जेगला गोगलियान ने बताया कि उसके भाई को रास्ते में रोककर राकेश पुत्र हड़मानाराम और सीताराम पुत्र हड़मानाराम ने एमडी खरीदने के लिए कहा। भाई द्वारा मना करने पर दोनों आरोपी कथित रूप से गुस्सा हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने चाकू से उसके भाई के पेट पर वार किया तथा पैर पर भी ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसका पैर टूट गया। आरोप है कि हमलावर युवक का मोबाइल और 4 हजार रुपए भी छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सतीश द्वारा की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें