TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

राजस्थान में बारिश का दौर धीमा, 18 जिलों में अलर्ट, बीकानेर में तेज धूप

On: August 14, 2026 6:30 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। राजस्थान में भारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त से बारिश का दौर और कमजोर होगा तथा अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी ही होने की संभावना है। गुरुवार को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और सिरोही सहित कई जिलों में बारिश हुई। जैसलमेर में तेज बारिश के बाद बरसाती नदियां बहने लगीं। वहीं त्रिवेणी नदी के बहाव से बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ी है और पिछले 48 घंटों में बांध का गेज करीब 27 सेंटीमीटर बढ़ा है।
गुरुवार को सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश भीलवाड़ा के बनेड़ा में दर्ज की गई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बारां, धौलपुर, जैसलमेर, जोधपुर और सिरोही में भी एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई। उदयपुर, श्रीगंगानगर, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, नागौर, कोटा, करौली, डूंगरपुर, भरतपुर, दौसा, बांसवाड़ा और अलवर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण जैसलमेर में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बीकानेर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीकानेर में नहीं है बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 अगस्त को जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा और भरतपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। शुक्रवार सुबह से ही बीकानेर में तेज धूप रही।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें