TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, टायर फूंके

On: August 14, 2026 8:25 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार नहीं मिलने से हो रही मौतों के बीच क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना सहित कई युवाओं को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के बाद गांव बाना में स्टेट हाईवे पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए सड़क पर टायर फूंके। कुछ समय के लिए युवाओं ने सड़क रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन बसों में सवार यात्रियों को गर्मी में परेशान होते देख उन्होंने जनता को परेशानी नहीं करने का निर्णय लिया और रोड जाम नहीं किया। प्रदर्शन के बाद युवा श्रीडूंगरगढ़ की ओर रवाना हुए। गौरतलब है कि 5 अगस्त को हुए प्रदर्शन के बाद ट्रोमा सेंटर में जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध कराने, डॉक्टर की तैनाती करने और डॉक्टरों का बीकानेर डेपुटेशन रद्द करने की मांग उठाई जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना ने चक्का जाम की चेतावनी देते हुए युवाओं से यूथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया था। इसके बाद कार्यालय की ओर पहुंच रहे युवाओं को पुलिस द्वारा लगातार डिटेन किए जाने की जानकारी सामने आई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें