TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में बदलने वाला है बसों का रूट, जानिए अब किस रास्ते से जाएंगी बसें

On: August 19, 2026 4:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बीकानेर से नोखा-नागौर आने-जाने वाली बसों के रूट में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार बसों को रानी बाजार रोड नंबर-5 से होते हुए जैन कॉलेज चौराहा और नोखा रोड की ओर संचालित किया जाएगा। यातायात शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक कानाराम के अनुसार, रानी बाजार, गोगागेट और गंगाशहर रोड पर यातायात का दबाव कम करने तथा रानी बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था में बीकानेर से नोखा-नागौर जाने वाली बसों एवं मध्यम-भारी वाहनों को रानी बाजार ओवरब्रिज से चौपड़ा कटला, रानी बाजार रोड नंबर-5, सिनेमेजिक होते हुए जैन कॉलेज चौराहा और नोखा रोड की ओर भेजा जाएगा।
वहीं मध्यम एवं हल्के चार पहिया वाहनों को रानी बाजार ओवरब्रिज से मिलन स्वीट मोड़, अपेक्स हॉस्पिटल, रानी बाजार चौराहा और गोगागेट सर्किल होते हुए गंगाशहर रोड की ओर संचालित करने का प्रस्ताव है। पुलिस के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने से रानी बाजार, गोगागेट, हॉस्पिटल रोड और गंगाशहर मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने तथा जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। 23 अगस्त तक दर्ज कराएं आपत्ति-सुझाव: यातायात शाखा ने प्रस्ताव पर आमजन से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे हैं। इच्छुक व्यक्ति 23 अगस्त 2026 तक यातायात शाखा, बीकानेर में लिखित रूप से अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करवा सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें