TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

वार्ड 73 में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कृपाशंकर ने दीपक पारीक के समर्थन में मांगे वोट

On: September 4, 2026 2:02 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में मुख्य चुनाव कार्यालय पर भव्य जनसभा आयोजित हुई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर ने जनसभा को संबोधित करते हुए पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। कृपाशंकर ने कहा कि वार्ड के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा को मजबूत जनसमर्थन मिलना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ‘कांग्रेस मुक्त बीकानेर’ का संकल्प भी दिलाया।
दीपक पारीक का ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ का वादा
भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड 73 को बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श वार्ड बनाना उनकी प्राथमिकता है। साफ-सफाई, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ के माध्यम से वार्डवासी घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों की नियमित निगरानी की जाएगी और समाधान के लिए टीम जरूरत के अनुसार वार्डवासी के घर तक पहुंचेगी। पारीक ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच उपलब्ध रहकर समस्याओं का समाधान करना है।
कृपाशंकर ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
जनसभा के बाद कृपाशंकर ने दीपक पारीक के समर्थन में वार्ड 73 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान मोतीलाल हर्ष, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, वार्ड 72 की भाजपा प्रत्याशी सुमन जोशी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। जनसभा और जनसंपर्क के दौरान भाजपा के समर्थन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें