बीकानेर। शहर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हीरालाल मॉल में शनिवार सुबह आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मॉल में चिमनी में आग लगी थी, जिसके चलते धुआं और लपटें उठने लगीं। दमकल कर्मियों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।










