TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में 65 लाख की शराब जब्त, पशु आहार के नीचे छिपाकर ले जा रहा था ट्रक

On: September 15, 2026 11:44 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 15 सितंबर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बीकानेर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लूनकरणसर आबकारी थाना टीम ने भारतमाला रोड पर सेजड़ासर सरहद में नाकाबंदी कर एक ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 732 कार्टन बरामद किए हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने ट्रक नंबर CH-02-MJ-4815 को रोककर तलाशी ली। ट्रक में पशु आहार और लकड़ी के भूसे के कट्टों के नीचे शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी।तलाशी के दौरान रॉयल चैलेंज के 227 कार्टन, 380 कार्टन पव्वों के तथा ऑल सीजन ब्रांड के 125 कार्टन बरामद किए गए। कुल 732 कार्टन शराब जब्त की गई। मौके से ट्रक चालक जयराम विश्नोई निवासी जालौर को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बीकानेर जोन मनीषा लेघा, उपायुक्त ईपीएफ पोमाराम रोहिण और जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार पटावरी के सुपरविजन में हुई। सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी के नेतृत्व में लूनकरणसर आबकारी थाना टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। डीईओ पाली मनोज बिस्सा तथा सिपाही मनोज द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना भी कार्रवाई में अहम रही।

प्रदेशभर में आबकारी विभाग की कार्रवाई

विशेष अभियान के तहत 14 सितंबर को प्रदेशभर में 87 अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब और वॉश बरामद एवं नष्ट किया गया। अभियान के तहत 19,220 लीटर वॉश नष्ट किया गया, जबकि 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में नाकाबंदी, दबिश और सघन गश्त जारी है। विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें