बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र में एनएच-11 पर टेचरी फांटा के पास गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गुड़ा क्षेत्र निवासी सतपाल अपने साथी के साथ बाइक पर लूणकरणसर की ओर जा रहा था। इसी दौरान टेचरी फांटा के पास बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। घायलों को निजी वाहन से बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। एएसआई जयसिंह ने बताया कि हादसा गजनेर थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







