TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बाल श्रम पर अब सख्ती, कलेक्टर ने दिए लगातार कार्रवाई के निर्देश

On: September 17, 2026 6:06 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले में बाल अधिकारों की रक्षा और बाल श्रम पर प्रभावी रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बाल अधिकारिता विभाग की बैठक लेकर बाल संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए श्रम विभाग तथा मानव तस्करी एवं विरोधी प्रकोष्ठ को टास्क फोर्स के माध्यम से लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में नियमित निरीक्षण किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का बाल श्रम नहीं करवाया जाए।
1098 पर शिकायत मिलते ही हो त्वरित कार्रवाई
कलेक्टर ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका संवेदनशीलता और त्वरितता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया।
बाल सुधार गृहों की सुरक्षा पर भी फोकस
बैठक में बाल सुधार गृहों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बच्चों के पलायन जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उद्योगों और बच्चों से जुड़े कार्यक्रमों में बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया, ताकि उद्यमियों और आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी मिल सके। बैठक में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभाग के भवनों में चल रहे मरम्मत कार्यों की भी जानकारी दी गई। कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में बाल सुधार गृह की अधीक्षक भूमिका शर्मा, राम नारायण बिश्नोई, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह सैंगर व किरण गौड़, बाल कल्याण समिति के जन्मेज व्यास व हाजरा बानो, मानव तस्करी एवं विरोधी प्रकोष्ठ प्रभारी विशु वर्मा, एएसआई शिशुपाल, डिप्टी लेबर इंस्पेक्टर राजेश यादव, शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक अनीता बिश्नोई सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें