बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में शनिवार को करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोढ़वाली-बिंझरवाली गांव के बीच हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक जमीन पर पड़े एक वायर को कटर की मदद से काटने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही कटर तार के संपर्क में आया, दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
दर्दनाक हादसा: जमीन पर पड़े तार को काटना पड़ा भारी, दो युवकों की करंट से मौत






