बीकानेर, 8 अक्टूबर 2026। एम.डी. वी. सेलिब्रिटी ग्रुप, मुरलीधर व्यास नगर के अध्यक्ष योगेश बिस्सा के नेतृत्व में आज नगर निगम कार्यालय में नवनियुक्त बीकानेर के युवा एवं ऊर्जावान महापौर श्री अनिल कल्ला से भेंट कर मुरलीधर व्यास नगर की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों सेवानिवृत्त आयुर्वेद अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश गॉड, लखपत जी बिश्नोई, सुशील जी मतड़, अजय पुरोहित, गिरिराज जोशी, भूपेंद्र चौधरी, वरिष्ठ सदस्य पवन कुमार राठी, योगेश बिस्सा एवं निर्मल रंगबासनी ने संयुक्त रूप से महापौर श्री अनिल कल्ला को उपरना (दुपट्टा) ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान महापौर अनिल कल्ला ने मुरलीधर व्यास नगर से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया। उन्होंने मुरलीधर व्यास नगर में उनके द्वारा स्थापित राजीव यूथ क्लब ब्रांच संस्था तथा उस समय किए गए विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यों को स्मरण किया।।महापौर अनिल कल्ला ने उपस्थित मुरलीधर व्यास नगर के सदस्यों को आश्वस्त किया कि कॉलोनी से संबंधित विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने एवं उनके समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया। इस अवसर पर एम.डी. वी. सेलिब्रिटी ग्रुप के सदस्यों ने महापौर अनिल कल्ला को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।








