TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में कार की ड्राइवर सीट पर मिला युवक का शव, शराब की बोतल और ग्लास मिलने से मचा हड़कंप

By
On: October 9, 2026 11:17 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शिवबाड़ी चौराहे के पास एक कार में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, युवक का शव कार की ड्राइवर सीट पर मिला। मृतक की पहचान कपूरीसर निवासी रामप्रताप सियाग के रूप में हुई है। कार के अंदर शराब की बोतल और ग्लास भी मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें