TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में लायंस क्लब का सेवा सप्ताह: स्वास्थ्य जांच से लेकर जरूरतमंद बच्चों की मदद तक किए कई सेवा कार्य

On: October 11, 2026 12:36 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। समाजसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से लायंस क्लब बीकानेर की ओर से 2 से 9 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जांच, सड़क सुरक्षा जागरूकता, जरूरतमंद बच्चों को भोजन एवं सामग्री वितरण तथा कैंसर के प्रति जागरूकता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया गया। सेवा सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को मेजर पूर्णसिंह सर्किल के पास भ्रमण पथ पर बीपी एवं ब्लड शुगर जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 150 लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

4 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुरानी गजनेर रोड पर धर्मकांटा, सैटेलाइट अस्पताल के सामने ऊंटगाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करना रहा।

5 अक्टूबर को सेवा आश्रम में भोजन एवं राशन सामग्री वितरित की गई। महिला पुलिस थाना, नागणेची मंदिर के पास स्थित आश्रम में आयोजित ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों तक सहायता पहुंचाई गई।

इसी क्रम में 6 अक्टूबर को अंध विद्यालय में दिव्यांग सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बच्चों को ड्रेस, जूते, कपड़े और उनकी जरूरत के अनुसार अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई।

7 अक्टूबर को पीबीएम अस्पताल के बाल कैंसर वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों और उनके परिजनों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया गया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।

सेवा सप्ताह का एक अन्य प्रमुख कार्यक्रम 9 अक्टूबर को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के रूप में आयोजित हुआ। लायंस क्लब बीकानेर और ईएसआईसी अस्पताल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में बीछवाल उद्योग संघ भवन, रीको कार्यालय के पास शिविर लगाया गया। इसमें औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच करवाकर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लिया।

क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों की रही भागीदारी

इन सेवा गतिविधियों में क्लब अध्यक्ष लायन पवन चांडक, सचिव लायन जतिन असावा, कोषाध्यक्ष लायन आशीष राठी, प्रोजेक्ट चेयरमैन एमजेएफ लायन रामदेव राठी सहित लायन अशोक बंसल, लायन मधु खत्री, लायन राजेश मिड्डा, लायन सुरेश खत्री, लायन अलका राठी, लायन सरल सिंगी, लायन सुनील रामावत, लायन शुभम चारण, लियो दिव्यांश राठी तथा मुंबई से आए लायन रामकिशन जालान की सहभागिता रही। सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, सड़क सुरक्षा, शिक्षा एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे विषयों पर सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा दिया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें