TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

उमस से मिलेगी राहत! राजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

On: June 29, 2026 6:02 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

उमस से मिलेगी राहत! राजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बीकानेर। राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

सोमवार सुबह जयपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं उदयपुर संभाग के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अब भी बरकरार है। रविवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जयपुर, जोधपुर, अलवर, पिलानी, करौली और दौसा सहित कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। दिन के साथ-साथ रात में भी उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, पाली और राजसमंद जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें