TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर :दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग, एक ट्रक में जिंदा जला ड्राइवर

On: June 29, 2026 5:37 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर :दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग, एक ट्रक में जिंदा जला ड्राइवर

बीकानेर। राष्टीय राजमार्ग संख्या 62 पर दो ट्रकों में भीषण हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना लूणकरण्णसर के जामसर क्षेत्र की है। जहां पर सोमवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और एक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसी ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही जिंदा जल गया। उसे बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के प्रयास के साथ घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार देर रात करीब एक बजे हुए हादसे में एक ट्रक चालक की ट्रक के अंदर ही जलने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में एक ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक के कुछ हिस्से को बचा लिया गया, लेकिन दूसरा ट्रक पूरी तरह जल गया। घायलों को लूणकरनसर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें