
बीकानेर: मंदिर जा रहा युवक अचानक गिरा और हो गयी मौत

बीकानेर। माता जी मंदिर जा रहे युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के गोगडीयावाला में 28 जून की सुबह 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार लूणङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकेे रिश्तेदार रावलङ्क्षसह जो कि घर से मंदिर माता जी के जा रहा था। मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक उसे चक्कर आया। चक्कर आते ही वह जमीन पर गिगर गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









