बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

On: May 13, 2026 7:09 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक एक पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गंगाशहर पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित फैक्ट्री की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में डीजल की भट्टी से अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एहतियात बरतते हुए आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षित कराया।

फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें