केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले हुआ था किडनैप

On: May 30, 2026 6:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले हुआ था किडनैप

श्रीगंगानगर। जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 मई की रात किडनैप किए गए केमिस्ट कपिल जिंदल (32) का शव तीन दिन बाद नहर से बरामद हुआ है। शव लखुवाली हेड के पास मिला, जहां उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार, कपिल जिंदल मूल रूप से गांव 52 आरबी का निवासी था और शहर की भारद्वाज कॉलोनी, पीरखाना रोड स्थित शिव मंदिर के पीछे किराए के मकान में रहता था। उसकी मेडिकल शॉप एसएसबी रोड पर संचालित थी।

मृतक के मामा विनय कुमार ने जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 23 मई की रात करीब 2 बजे कार सवार पांच युवक कपिल के कमरे पर पहुंचे, जहां कपिल और उसकी पत्नी सुखजीत मौजूद थे। आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसकर कपिल के साथ मारपीट की और उसे जबरन उठाकर ले गए।

परिजनों के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो कमरे में खून के धब्बे मिले और कपिल की पत्नी भी घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद लौटने पर उसने बताया कि किडनैपर्स उसे भी साथ ले गए थे, लेकिन रास्ते में छोड़ दिया और कपिल को अपने साथ ले गए।

मामले में परिजनों ने मृतक की पत्नी पर भी बदमाशों के साथ शामिल होने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें