--विज्ञापन यहां--

दिन में रात जैसा नजारा: धूलभरी आंधी से बीकानेर थमा, दोपहर 3 बजे जलानी पड़ी वाहनों की लाइटें

On: May 30, 2026 9:46 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 30 मई। शनिवार दोपहर बीकानेर में मौसम ने अचानक ऐसा करवट ली कि दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया। श्रीगंगानगर क्षेत्र से उठी तेज धूलभरी आंधी हनुमानगढ़, महाजन और लूणकरणसर होते हुए करीब 3 बजे बीकानेर पहुंची। आंधी के साथ आए धूल के घने गुबार ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में आसमान धूल से भर गया और चारों ओर अंधेरा छा गया। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। शहर की प्रमुख सड़कों पर धूल का गुबार छाया रहा और लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। कई जगहों पर लोगों ने दुकानों और घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर खुद को सुरक्षित किया। अचानक बदले मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं धूलभरी आंधी ने जनजीवन को कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त कर दिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें