बीकानेर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत; बेटी घायल

On: June 6, 2026 10:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत; बेटी घायल

बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना नेशनल हाईवे-11 पर दियातरा और मंडाल के बीच 28 मई की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में मंडाल चारणान निवासी सेठियाराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोलायत थाने में मामला दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता पुखराज बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहे अज्ञात चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पुखराज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार परिवादी की बेटी भी हादसे में घायल हो गई, जिसका उपचार चल रहा है। कोलायत थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें