TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी मनोज तिवाड़ी का किया अभिनंदन

On: July 31, 2026 9:22 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 31 जुलाई। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आज नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बीकानेर के मुख्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं आमजन की सुविधा के लिए पुलिस एवं व्यापार उद्योग मंडल के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, जिससे बाजार क्षेत्र में सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण बना रहे। कोट गेट थानाधिकारी  मनोज तिवाड़ी ने व्यापार उद्योग मंडल का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि बाजार क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन सदैव व्यापारियों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल तथा सह सचिव प्रेम जोशी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें