बीकानेर। रेंज कार्यालय बीकानेर में शनिवार को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसेफ की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, अपराधों की स्थिति तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीजी ने अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीकानेर जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त पुलिस उप अधीक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।
बीकानेर रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक, एडीजी बीजू जॉर्ज जोसेफ ने दिए सख्त निर्देश






