TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे का बड़ा फैसला: 12 से 15 अगस्त तक बीकानेर से दिल्ली एरिया के लिए पार्सल सुविधा बंद

On: August 10, 2026 8:14 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी।।बीकानेर मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने बताया कि इस अवधि में नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।
रेलवे के अनुसार प्रतिबंध के दौरान एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी के माध्यम से होने वाला पार्सल यातायात भी प्रभावित रहेगा। इसके अलावा संबंधित पार्सल गोदामों और प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज तथा पैकिंग सामग्री से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। रेलवे ने यह कदम स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया है। ऐसे में बीकानेर से दिल्ली क्षेत्र की ओर पार्सल भेजने वाले यात्रियों एवं व्यापारियों को 12 से 15 अगस्त के बीच पार्सल बुकिंग से बचने की सलाह दी गई है। यह प्रतिबंध 12 अगस्त से लागू होकर 15 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीकानेर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल हाई अलर्ट मोड पर

लक्ष्मीनाथ जी पार्क के फव्वारे में स्थित शिव जी की मूर्ति का रुद्राभिषेक एवं बंद पड़े रंगबिरंगे फव्वारे का संचालन शुरू

पांच राउंड जीतकर फाइनल में पहुंची बीकानेर की बेटियां, अनन्या-जोशिका ने जीता रजत पदक

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो गंभीर घायल

बीकानेर में कानून-व्यवस्था को लेकर मंथन, IG ओमप्रकाश ने CLG सदस्यों से लिया फीडबैक

पुष्करणा दिवस पर आयोजित होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम प्रतियोगिताएं,सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी होगी आयोजित,मां उष्टवाहिनी का किया जाएगा पूजन