TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: वंदेमातरम टीम के सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में हुआ नवग्रह पूजन, सनातन धर्म और नशामुक्ति का दिया संदेश

On: July 15, 2026 9:23 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। कोटगेट स्थित वंदेमातरम टीम द्वारा प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की नौवीं कड़ी बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। इस बार कार्यक्रम में नवाचार करते हुए विधि-विधान से नवग्रह पूजन भी कराया गया। पंडित गिरीश चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे शंखनाद और गुरु पूजन के साथ हुआ। प्रख्यात भजन गायक नलिन शर्मा ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूरज राठौड़ और वंदना सारवाल की भजन प्रस्तुतियों ने भी भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिवबाड़ी मठ के महंत विमर्शानंद गिरि महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कन्हैया लाल पांडे तथा व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वंदेमातरम टीम के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का कुमकुम तिलक, माला, रामनाम दुपट्टा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
अपने प्रवचन में विमर्शानंद गिरि महाराज ने कहा कि “हनुमानजी सर्वत्र विद्यमान हैं, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने की है।” उन्होंने कहा कि श्रद्धा और आस्था के साथ नवग्रह पूजन करने से जीवन के अनेक संकट दूर होते हैं।
व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार और विशेष रूप से माताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चों को बचपन से ही धर्म और संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया।
वंदेमातरम टीम के विजय कोचर ने कहा कि टीम का कोई भी पदाधिकारी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता और यही संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक तरुण गुरेज़ा ने सभी श्रद्धालुओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे प्रत्येक मंगलवार किसी न किसी मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें, ताकि नई पीढ़ी में धार्मिक संस्कार विकसित हों। मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि “सम्मान की चिंता नहीं, अपमान का भय नहीं… सनातन धर्म की रक्षा मेरा निश्चय है।” उन्होंने सनातन संस्कृति को आध्यात्मिक और मानसिक शक्ति का आधार बताते हुए इसके संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का तिलक और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही आगामी ग्यारहवीं कड़ी में 11 हजार हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन की जानकारी भी दी गई। अंत में नरेश गुरेज़ा ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें