TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर मेयर चुनाव: भाजपा के भगवान सिंह मेड़तिया आज भरेंगे नामांकन, कांग्रेस के बहुमत के बीच सियासी हलचल तेज

On: September 16, 2026 3:43 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बाद महापौर पद को लेकर बीकानेर में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता एवं वार्ड नंबर 8 से निर्वाचित पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया आज 16 सितंबर को महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार मेड़तिया की ओर से उनके वकील ने नामांकन पत्र लिया है और आज मेड़तिया स्वयं महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन से पहले मेड़तिया ने दावा किया है कि कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों में से कई उनके लगातार संपर्क में हैं। उनका कहना है कि भाजपा बीकानेर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मेड़तिया के मुताबिक, भाजपा के 27 पार्षदों के अलावा कई निर्दलीय और कांग्रेस के कुछ पार्षद भी उनके संपर्क में हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक महापौर पद के लिए किसी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में मेड़तिया का नामांकन पार्टी के भीतर भी चर्चा का विषय बन गया है।
बीकानेर नगर निगम के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने 42 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा के खाते में 27 सीटें आई हैं। अन्य सीटों पर निर्दलीय और आरएलपी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 27 पार्षदों वाली भाजपा कांग्रेस के बहुमत में सेंधमारी कर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंच पाएगी? महापौर पद के नामांकन की अंतिम तिथि आज 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक है। ऐसे में अगले कुछ घंटे बीकानेर की सियासत के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। अब नजर इस बात पर है कि नामांकन के बाद क्या सियासी समीकरण बदलते हैं और क्या भाजपा कांग्रेस के बहुमत को चुनौती देने के लिए जरूरी समर्थन जुटा पाती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें