बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बेनीसर गांव में सड़क के लोकार्पण से पहले शिलालेख तोड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की रात अज्ञात लोगों ने सड़क के लोकार्पण स्थल पर लगे शिलालेख को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में परिवाद दर्ज कराया। मामले की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरिराम, ताराचंद, रामरतन, रेवतराम और जेठाराम जाट, निवासी बेनीसर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल में जुटी हुई है।
लोकार्पण से पहले शिलालेख तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, बेनीसर के 5 आरोपी गिरफ्तार





