महाजन। महाजन-सरदारशहर संपर्क सड़क पर स्थित रेलवे फाटक एलसी-119 पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते करीब 15 घंटे तक आवागमन बंद रहेगा। रेलवे ने फाटक बंद रखने का समय निर्धारित कर दिया है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित 11 अगस्त को मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका था। अब रेलवे की ओर से 18 अगस्त को दोबारा मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
आज रात 9 बजे से कल दोपहर 12 बजे तक बंद
रेलवे फाटक 18 अगस्त मंगलवार रात 9 बजे से 19 अगस्त बुधवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान महाजन से घेसुरा, रामबाग, शेरपुरा सहित सरदारशहर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय में इस मार्ग से गुजरते समय पहले से वैकल्पिक रास्ते की योजना बना लें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूरा होते ही फाटक को आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
Alert Bharat | बीकानेर







