बीकानेर। देशनोक में हाईवे पर तेज रफ्तार थार वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गाय उछलकर पास से गुजर रही पिकअप के अंदर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीकानेर से सब्जी खाली कर एक पिकअप वापस लौट रही थी। इसी दौरान नोखा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने हाईवे पर गाय को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कुछ दूरी पर झाड़ियों में जाकर फंस गई। हादसे के बाद थार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










