TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

जन शिक्षण संस्थान में कौशल प्रशिक्षणार्थियों की प्रदर्शनी व रैम्प वॉक, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

On: August 3, 2026 1:35 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत असिस्टेंट ड्रेस मेकर एवं ब्यूटी केयर असिस्टेंट प्रशिक्षण बैचों की प्रशिक्षणार्थियों के लिए तैयार उत्पाद प्रदर्शनी एवं रैम्प वॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों की प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. विभा बंसल ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जन शिक्षण संस्थान के कौशल विकास कार्यक्रम महिलाओं में सामाजिक सहभागिता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान केवल कार्य सीखना ही नहीं, बल्कि सीखे हुए कौशल का प्रभावी प्रस्तुतीकरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि डॉ. दीपाली धवन ने “कल करे सो आज कर, आज करे सो अब…” की प्रेरक पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी कौशल का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसे रोजगार या स्वरोजगार के रूप में अपनाया जाए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आज से ही अपने स्वरोजगार की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास शुरू करने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक ने भी स्वरोजगार स्थापित करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने आयोजन का संयोजन करते हुए दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विशेषताओं एवं प्रशिक्षणार्थियों के कुशल प्रबंधन की जानकारी दी। संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य एवं तलत रियाज ने प्रदर्शनी और रैम्प वॉक शो का संचालन एवं नियोजन किया। इस अवसर पर संजू राठौड़, संध्या भाटी और प्रीति व्यास ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अब तक की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की गई तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें