TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

रात में परिवार के साथ सोई 18 वर्षीय युवती सुबह मिली लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

On: September 18, 2026 1:25 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के किशनासर में खेत की ढाणी से 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोई थी, लेकिन मध्यरात्रि के बाद वह बिना किसी को बताए ढाणी से चली गई। सुबह परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार खेताराम पुत्र रामेश्वरलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने भाई के साथ करीब तीन वर्षों से किशनासर क्षेत्र में खेत में काश्त कर रहा है। 16 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद ढाणी में सो गए थे। इसी दौरान भैराराम की 18 वर्षीय पुत्री भी परिवार के साथ सोई हुई थी। मध्यरात्रि के बाद युवती बिना किसी को बताए घर से निकल गई। सुबह जब परिजन जागे तो युवती को गायब पाया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
परिजनों की रिपोर्ट पर पांचू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मांगीलाल कर रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें