TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर की सियासत गरमाई: कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

On: September 18, 2026 3:19 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नगर निकाय चुनावों के बाद बीकानेर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेस पार्षदों व उनके परिजनों पर कथित रूप से दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल और पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस तथा कांग्रेस समर्थित पार्षदों को प्रभावित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कुछ पार्षदों के परिजनों और रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है। वहीं, जहां कांग्रेस पार्षद ठहरे हुए हैं, वहां सीआईडी टीमों को भेजे जाने तथा कुछ पार्षदों को नोटिस देकर दबाव बनाने की शिकायत भी की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकारी मशीनरी का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष एवं कानून के अनुसार कार्य करने की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि कांग्रेस पार्षदों और उनके परिजनों के कथित उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए तथा प्रशासन पूरी प्रक्रिया में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण रवैया अपनाए। कांग्रेस ने यह भी कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन कानून के प्रति जवाबदेह होते हैं। इसलिए उन्हें किसी भी राजनीतिक दबाव में काम नहीं करना चाहिए।इसके अलावा कांग्रेस ने नगर निगम महापौर और उपमहापौर सहित जिले की अन्य नगर परिषदों एवं नगरपालिकाओं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने की अपील की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें