TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

फायरिंग केस में चौथा आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले का मामला

On: August 7, 2026 7:44 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने केंडली गांव में 14 जून 2026 की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोखागांव निवासी मोहनसिंह के रूप में हुई है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी पर पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर कैंपर गाड़ी से टक्कर मारने और उसके बाद फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने का आरोप है। यह वारदात केंडली ताल के पास हुई थी। घटना के संबंध में 15 जून को पीड़िता गुड्डी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पति बाबूलाल को आरोपियों ने पहले कैंपर से टक्कर मारी और फिर फायरिंग कर उनकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में जांच शुरू की थी।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, वैज्ञानिक जांच, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी मोहनसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले बाबूलाल जाट, गणेश जाट और उमेश धारणिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहनसिंह के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, एएसआई नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल गणेश गुर्जर, हंसराज, बलवीर, मुखराम और पूनमचंद की अहम भूमिका रही।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें