TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज: डूंगर कॉलेज के बाहर ABVP का प्रदर्शन, सड़क जाम, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में

On: August 6, 2026 2:50 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर बीकानेर में छात्र आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। चार वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने डूंगर महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर कुछ समय के लिए यातायात बाधित कर दिया और छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई छात्र प्रतिनिधियों को हिरासत में ले लिया। एबीवीपी के नगर मंत्री मेहुल शर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार को इसे जल्द से जल्द बहाल करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, भागीरथ गोदारा, शालू गहलोत, पूनम मेड़तिया, नगेंद्र प्रताप सिंह, हरि सारण सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें