--विज्ञापन यहां--

अमरपुरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

On: June 2, 2026 7:39 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के चक 1 एएमआर अमरपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। मामले की जांच सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, विवादित कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। एक पक्ष की ओर से राणीसर बास निवासी राखी गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 31 मई की सुबह कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर उनके खेत में घुस आए, तारबंदी तोड़ दी और पिलर उखाड़ दिए। विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने तथा धमकियां देने का आरोप भी लगाया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के पदमाराम मेघवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 30 मई की रात को 30-40 लोग गाड़ियों और बाइक से हथियारों के साथ उनकी ढाणी पर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट की तथा जातिसूचक गालियां भी निकालीं, जिसके बाद परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पूगल पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच सीओ खाजूवाला द्वारा की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें