TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर की कार घर पर, जयपुर में कट गया ₹5200 का चालान! फर्जी नंबर प्लेट का मामला आया सामने

On: July 22, 2026 8:09 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र से फर्जी नंबर प्लेट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लुंभासर निवासी गजानंद शर्मा की कार घर पर खड़ी थी, लेकिन उसी वाहन नंबर पर जयपुर में ₹5200 का ई-चालान जारी हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पांचू थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।।गजानंद शर्मा ने बताया कि उनकी कार पिछले 24 घंटे से लुंभासर स्थित उनके घर पर खड़ी थी। इसी दौरान 19 जुलाई की रात 7:58 बजे उनके मोबाइल पर ट्रैफिक पुलिस राजस्थान (वेस्ट जोन, जयपुर) की ओर से ई-चालान का संदेश प्राप्त हुआ। ई-चालान के अनुसार कार्रवाई जयपुर के खातीपुरा स्थित श्री कृष्ण मार्ग, ऑफिसर्स कैंपस एक्सटेंशन क्षेत्र में की गई। चालान में वाहन पर काली फिल्म लगाने के लिए धारा 177 के तहत ₹200 तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने पर धारा 39/192 के तहत ₹5000 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल ₹5200 का चालान हेड कांस्टेबल हंसराज द्वारा जारी किया गया। गजानंद शर्मा ने जब चालान के साथ संलग्न फोटो देखी तो उसमें उनकी कार का ही नंबर दर्ज था। उनका आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार का फर्जी डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनवाकर किसी अन्य वाहन पर लगा रखा है और उसका जयपुर में इस्तेमाल कर रहा है।
पीड़ित ने पांचू थानाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उनके वाहन नंबर के दुरुपयोग को तत्काल रोकने तथा फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें