TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

साइबर ठगों पर बीकानेर रेंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 साल में 13,789 मोबाइल बरामद; 2026 में 5.19 करोड़ की ठगी

By
On: October 30, 2026 2:20 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। साइबर अपराधियों के खिलाफ बीकानेर रेंज पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण से लेकर चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 से 2026 तक रेंज में साइबर ठगी की शिकायतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं ठगी की दर्ज राशि में कमी दर्ज की गई है। CEIR पोर्टल की मदद से तीन वर्षों में कुल 13,789 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं
CEIR पोर्टल से 13,789 मोबाइल फोन बरामद
गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में 4,281, वर्ष 2025 में 5,281 और वर्ष 2026 में अब तक 4,227 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस तरह तीन वर्षों में कुल 13,789 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
वर्ष 2026 के जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, बीकानेर में 381, श्रीगंगानगर में 616, हनुमानगढ़ में 2,963 और चूरू में 267 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
साइबर ठगी की शिकायतें बढ़ीं, ठगी की राशि घटी
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर वर्ष 2024 में 12,624 शिकायतें दर्ज हुई थीं। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 15,009 और वर्ष 2026 में अब तक 17,349 हो गई। वहीं, दर्ज साइबर ठगी की राशि वर्ष 2024 में करीब 69.84 करोड़ रुपये, वर्ष 2025 में 67.57 करोड़ रुपये और वर्ष 2026 में करीब 51.98 करोड़ रुपये रही। पुलिस के अनुसार, शिकायतों में वृद्धि के बावजूद दर्ज ठगी की राशि में कमी आई है।
2026 में 12.89 करोड़ रुपये होल्ड
साइबर ठगी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में करीब 1.12 करोड़ रुपये, वर्ष 2025 में 1.73 करोड़ रुपये और वर्ष 2026 में अब तक करीब 1.28 करोड़ रुपये की राशि होल्ड की गई। होल्ड की गई राशि को लेकर पीड़ितों को राहत दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस की अपील
बीकानेर रेंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की सूचना CEIR पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि फोन को ब्लॉक करने और बरामद करने की संभावना बढ़ सके।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें