TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने वालों की अब खैर नहीं, बीकानेर प्रेस क्लब ने उठाया बड़ा कदम

By
On: November 3, 2026 9:48 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचाने और इस पेशे का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अब बीकानेर प्रेस क्लब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। पत्रकारिता का नाम लेकर लोगों को डराने, ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर पत्रकारिता की छवि धूमिल करने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्लब ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस संबंध में सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेडतिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता या किसी पत्रकार संगठन की आड़ में ब्लैकमेलिंग अथवा अनुचित दबाव बनाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर क्लब अपने स्तर पर जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
शिकायत के लिए जारी किए संपर्क नंबर
अध्यक्ष मेडतिया ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए प्रेस क्लब की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है। इसमें अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्षों के संपर्क नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति इन पदाधिकारियों से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत की जांच और तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में संबंधित मीडिया संस्थान के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के माध्यम से भी कार्रवाई करवाने का प्रयास किया जाएगा।
सरकारी विभागों और राजनीतिक दलों को भेजी जाएगी पत्रकारों की सूची
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पत्रकारों की सूची तैयार कर विभिन्न सरकारी विभागों, जिला कलक्टर, पुलिस प्रशासन और राजनीतिक दलों को भेजने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य वास्तविक रूप से पत्रकारिता से जुड़े लोगों की पहचान सुनिश्चित करना है।
दीपावली पर नो एंट्री पास नहीं लेगा क्लब
बैठक में सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक और फैसला लिया गया। क्लब की ओर से इस बार दीपावली के अवसर पर जारी होने वाले नो एंट्री पास नहीं लेने का निर्णय किया गया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्याम मारू, भवानी जोशी, जयनारायण बिस्सा, नीरज जोशी, मो. अली पठान, नासिर जैदी, अरविन्द व्यास, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, राजेश छंगाणी, त्रिभुवन रंगा, रामस्वरूप भाटी, साहिल पठान, आरडी भाटी, निखिल स्वामी, अनिल रावत, जितेन्द्र व्यास, संजीव पाराशर, घनश्याम स्वामी, महेश भादाणी, आरसी सिरोही और संजय स्वामी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें