TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

काली माई होटल में हंगामा: खाना देने से मना करने पर होटल संचालक से मारपीट, 5-6 युवकों पर आरोप

On: October 3, 2026 7:32 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में शराब के नशे में होटल पहुंचे एक व्यक्ति को खाना देने से मना करना होटल संचालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि नाराज व्यक्ति ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार 5-6 युवक होटल पहुंचे और संचालक के साथ मारपीट कर दी। घटना में होटल संचालक को चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार सांखला फाटक के पास काली माई होटल संचालक सुमित कश्यप (32) ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:45 बजे एक व्यक्ति शराब के नशे में होटल पहुंचा था। उसकी हालत को देखते हुए संचालक ने उसे खाना देने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर व्यक्ति ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद 3-4 मोटरसाइकिलों पर 5-6 युवक होटल पहुंचे। परिवादी का आरोप है कि युवकों के हाथों में डंडे और सरिए थे और होटल पहुंचते ही उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
गल्ले से 4-5 हजार रुपए निकालने का आरोप
परिवादी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गल्ले से करीब 4 से 5 हजार रुपए निकाल लिए गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद होटल संचालक ने कोटगेट थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मनीष मीणा, अजय मीणा, गोविन्द सहित 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपों में मारपीट, रास्ता रोकने, रुपए निकालने और समूह में हमला करने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।
मामले की जांच एएसआई राधेश्याम को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें