बीकानेर। जोड़बीड़ मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने शव को घटनास्थल से उदयरामसर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल और कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। मृतक की पहचान कमल कुमार पुत्र हरि प्रकाश, निवासी जेल रोड, बीकानेर के रूप में हुई है।
जोड़बीड़ मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत







