TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

करणी माता दर्शन के लिए आए युवक की सीने में दर्द से मौत

On: August 5, 2026 9:14 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए जयपुर से आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।पुलिस के अनुसार, जयपुर के आमेर निवासी राहुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई करण कुमार करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए देशनोक आया था। 4 अगस्त की रात वह केसर महल होटल में ठहरा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, होटल में ठहरने के दौरान अचानक करण कुमार के सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उसे तुरंत देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर लिया। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें