दो फाइटर जेट आपस में टकराए, क्रू मेंबर्स ने पैराशूट से बचाई जान

On: May 18, 2026 8:58 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

दो फाइटर जेट आपस में टकराए, क्रू मेंबर्स ने पैराशूट से बचाई जान

अमेरिका के ‘माउंटेन होम एयरफोर्स बेस’ में आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब दो अमेरिकी EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. हादसे के बाद एयरबेस को तत्काल लॉकडाउन कर दिया गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बीच आसमान में हुई इस भीषण टक्कर के बाद विमानों के परखच्चे उड़ गए . स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे (स्थानीय समय) की है, जिसके तुरंत बाद घटना स्थल से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे का शिकार हुए विमान अमेरिकी नौसेना/वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दो EA-18G ग्राउलर (Growler) फाइटर जेट्स थे, जो F-18 हॉरनेट का ही एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर वेरिएंट हैं. अधिकारियों ने बताया कि दोनों जेट एयरबेस से लगभग दो मील दूर जाकर गिरे. फिलहाल आपातकालीन दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे करतब दिखाते वक्त दोनों विमान आपस में टकरा जाते हैं और उनके टुकड़े हवा में बिखर जाते हैं. लेकिन इस भयानक मंजर के बीच एक चमत्कार हुआ. टक्कर के ठीक कुछ सेकेंड बाद आसमान में चार पैराशूट खुलते हुए दिखाई दिए.

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें