TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

विवाहिता तीन नाबालिग बेटियों संग लापता, ससुर ने दर्ज कराई गुमशुदगी

On: September 1, 2026 7:31 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के लखासर गांव से एक विवाहिता अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ घर से बिना बताए निकल गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन चारों का कोई सुराग नहीं मिलने पर ससुर ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में लखासर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी बहू गत 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे अपनी तीन छोटी बेटियों के साथ घर से निकल गई थी। दोपहर करीब 2 बजे परिजनों को उसके घर पर नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन विवाहिता और तीनों बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार ससुर ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से उनकी तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंपी है। पुलिस विवाहिता और उसकी तीनों नाबालिग बेटियों की तलाश में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें